पुनर्जागरण काल और उस से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
पुनर्जागरण काल का अर्थ है पुनः जीवित अर्थात अपनी पुरानी परंपराओं को छोड़कर एक नवीन परंपराओं में प्रवेश करना। दूसरे शब्दों में कहें तो पुनर्जागरण से आशय उस अवस्था से हैं जब मानव समाज अपनी पुरानी परंपराओं से छोड़कर नवीन उपयोगी परिवर्तनों के लिए उत्सुक हो जाता इस प्रकार जो प्राचीन परंपराओं में क्रांतिकारी परिवर्तन होने के फलस्वरूप समाज में आमूलचूल परिवर्तन हो जाता है तो वही स्थिति पुनर्जागरण कहलाती है । संसार के इतिहास में 1300 से 1500 ईसवी के बीच के काल को पुनर्जागरण का काल कहा गया । इस काल में ही अंधविश्वासी, अज्ञानता, रूढ़िवादिता को छोड़कर लोग विज्ञान की नई दिशा में पहुंची पुनर्जागरण का अभ्युदय का गौरव इटली को प्राप्त है ऐसा माना जाता है कि सर्वप्रथम इटली उस समय यूरोप के देशों देश का एक व्यापारिक केंद्र बन गया था जिस पर संपूर्ण वर्चस्व इटली का था इटली के शासक ने ज्ञान विज्ञान और कला को प्रोत्साहन दिया जिससे पुनर्जागरण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और पुनर्जागरण का केंद्र कहां गया है पुनर्जागरण काल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं ——/
- पुनर्जागरण काल की समय सीमा मानी जाती हैं। — 1300 –1500 AD
- पुनर्जागरण के अभ्युदय का गौरव किस देश को प्राप्त है।— इटली
- पुनर्जागरण काल में व्यापार पर विशेष नियंत्रण किस देश का था। —इटली
- धार्मिक सहिष्णुता कला और वास्तुकला में एक नई शैली एवं एक नए ढंग के साहित्य का सृजन हुआ है यह कथन किसका है। — एडगर स्वेन
- विलियम कैक्सटन इंग्लैंड में अपना छापाखाना कब खोला। — 1477 ई०
- दांते द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है — डिवाइन कॉमेडी
- पैटार्क द्वारा रचित पुस्तक का नाम है — अफ्रीका , कैवलियर लेटर्स
- द प्रिंस रचना है —मैकियावेली का
- सेंट पीटर गिरजाघर किस देश में है —रोम
- सेंट पॉल गिरजाघर स्थित है — लंदन
- स्पेन का राजमहल — स्पेन
- इंदल वर्ग का किला —जर्मनी
- इटली के प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार — गीटो, लिओनार्दो द विंची ,माइकल एंजेलो ,राफेल, लोरेंजो डोनेटेलो।
- सर्वप्रथम कॉपरनिकस ने सिद्ध किया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती हैं
- दूरबीन का आविष्कार गैलीलियो ने किया था
- गुरुत्वाकर्षण का नियम तथा गति विषयक नियम प्रतिपादित न्यूटन ने किया
- मानव शरीर में रक्त परिवहन का पता विलियम हार्वे ने लगाया था
- कॉपरनिकस पुनर्जागरण काल के प्रमुख वैज्ञानिक थे जिन्होंने पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है इसका पता लगाया
- आधुनिक युग का प्रारंभ 1453 ईसवी से कुस्तुनतुनिया के पतन से माना जाता है
- राफेल एक चित्रकार था
- मार्टिन लूथर एक महान धर्म सुधारक थे
Tags
History